फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लखपति दीदी योजना से सशक्त होंगी महिलाएं, राष्ट्रपति बोलीं- विकास के लिए आधी आबादी की भूमिका अहम

Sun, 24 Dec 2023 05:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण में 'लखपति दीदी' योजना की घोषणा की। इसमें दो करोड़ महिलाओं को लघु उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल है।
विज्ञापन
वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर महिला का सशक्त होना जरूरी है। यह हर महिला की ताकत, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण पर निर्भर है। राष्ट्रपति जैसलमेर में 'लखपति दीदी' सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार का राजस्थान में 11 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। उन्होंने हाशिये पर मौजूद महिलाओं के उत्थान में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण में 'लखपति दीदी' योजना की घोषणा की। इसमें दो करोड़ महिलाओं को लघु उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल है। मुर्मू ने कहा, कोई देश अपनी 50 प्रतिशत आबादी को नजरअंदाज करके आगे नहीं बढ़ सकता। देश के लोगों को प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी एक विकसित राष्ट्र के रूप में मनाएगा।

देश की रक्षा में सैनिकों की प्रतिबद्धता की सराहना की

विज्ञापन

अपनी जैसलमेर यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने पोकरण फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा आयोजित एक एकीकृत गोलाबारी अभ्यास देखा। उन्होंने सैनिकों से बातचीत की। देश की रक्षा में उनकी प्रतिबद्धता और तैयारियों के लिए सराहना की। इस दौरान जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में राज्य के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें