फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Crime: 48 घंटे के अंदर मर्डर का खुलासा, भाई ने ही की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Mar 2023 10:21 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में हुए हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ जिले में थाना धरियावद क्षेत्र के मांडवी सगवाडिया में रविवार को हुई युवक की हत्या के मामले का थाना पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में मृतक के भाई गिरफ्तार रूपलाल मीणा पुत्र पदीया और साथी रमेश मीणा पुत्र केसीया निवासी माण्डवी अलातफला थाना धरियावद को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एसपी अमित कुमार ने बताया कि रविवार को मांडवी सगवाडिया रोड के किनारे एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात मृतक युवक के बारे में आसपास लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान लक्ष्मण मीणा पुत्र पदीया निवासी माण्डवी आलातफला के रूप में की गई। मृतक के पिता इन्हें रात 10 बजे लक्ष्मण का घर से निकलना बताया था।

लक्ष्मण के गले पर खरोच के निशान थे। शव के निरीक्षण में हत्या गला दबाकर करना सामने आया। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। हत्या के खुलासे के लिए एसपी अमित कुमार द्वारा एएसपी भागचंद मीणा व सीओ संदीप कुमार के सुपर विजन तथा थाना अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विज्ञापन


गठित टीम द्वारा आसपास लोगों से पूछताछ की गई। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख मुखबिरों को एक्टिव किया गया। जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था, बीती रात उसका अपने परिवार जनों के साथ झगड़ा हुआ था। इस पर संदिग्ध रूपलाल और रमेश को डिटेन कर पूछताछ की तो रुपलाल ने भाई की हत्या करना और रमेश द्वारा लाश को ठिकाने लगाना स्वीकार किया। इस पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें