फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी की अगुवाई में पश्चिम बंगाल में हिंसा की राजनीति: जावड़ेकर

Tue, 23 Oct 2018 05:51 PM IST
भाषा, जयपुर
विज्ञापन
prakash javadekar
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों की निंदा करते हुए मंगलवार को वहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अगुवाई में हिंसा की राजनीति होने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता वहां (पश्चिम बंगाल में) भी लोकतंत्र की लड़ाई लड़ेंगे और जनता का विश्वास हासिल करेंगे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा की तरक्की से अनेक ताकतें परेशान हैं। पश्चिम बंगाल में ममता जी के नेतृत्व में जिस तरह से हिंसा की राजनीति हो रही है, वह जघन्य है। वह निंदनीय है। हम उसकी भर्त्सना करते हैं। लेकिन हिंसा के बावजूद हमारे कार्यकर्ता डटकर खड़े रहेंगे। लोकतंत्र की लड़ाई लड़ेंगे और जनता का विश्वास वहां भी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें