फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मंत्री कटारिया बोले- भाजपा दंगा पार्टी, इसके नेता प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का कर रहे काम 

Fri, 13 May 2022 09:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा, प्रदेश में कही भी दंगा या झगड़ा होता है तो भाजपा नेता वहां पहुंच जाते हैं और दंगा भड़काने का काम करते हैं। भाजपा दंगा पार्टी है। 
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिला प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार योजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद प्रेसवार्ता कर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन


इस दौरान मंत्री कटारिया ने भाजपा को दंगा करने वाली पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा, भाजपा के लोग देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में कही भी कोई भी दंगा या झगड़ा होता है तो भाजपा के लोग वहां पहुंच जाते हैं और दंगा भड़काने का काम करते हैं।
 
इधर, प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया ने जिले के सभी उपखंडों पर पशु चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में चारे की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों की टीमें नियमित निरीक्षण करें।
विज्ञापन


पशुपालकों की आवश्यकता के अनुसार चारा डिपो खोले जाएं। नहरबंदी के दौरान आवश्यकतानुसार टैंकर के माध्यम से लोगों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। टैंकर के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि न वसूली जाए, इसका अधिकारीगण विशेष रूप से ध्यान रखें। 

जिला प्रभारी मंत्री लालचंद ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कम प्रगति वाली योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को काम में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें