फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: पूनिया बोले- राजस्थान उच्चतम भ्रष्टाचार वाले राज्यों में शुमार, ये कांग्रेस की हार का बनेगा कारण

Fri, 09 Jun 2023 05:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजस्थान सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान उच्चतम भ्रष्टाचार वाले राज्यों में शुमार है। 2023 विधानसभा चुनाव में ये कांग्रेस की हार का कारण बनेगा।
विज्ञापन
उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के शासन में भ्रष्टाचार गहरी जड़ें जमा चुका है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा होगा। जो कांग्रेस की हार का कारण बनेगा।

विज्ञापन


विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान की इस कांग्रेस सरकार का पूरे पांच साल का लेखाजोखा देखें, तो किसानों का कर्जा माफी, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के साथ ही भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा रहा है। इस सरकार के हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं।

मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के लिए ज़ीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, लेकिन पब्लिक डोमेन में यह स्वीकार कर चुके हैं कि लोगों को सरकार में अपने काम करवाने के लिए रिश्वत के पैसे देने पड़ते हैं। भारत के करप्शन सर्वे में यह कहा जाता है कि यहां 78 प्रतिशत लोगों को रिश्वत देनी पड़ती है। करप्शन इंडिया का सर्वे भी पुष्टि करता है कि राज्य उच्चतम भ्रष्टाचार वाले राज्यों में शुमार है।
विज्ञापन


प्रतिवर्ष भ्रष्टाचार के 500 नए मामले सामने आ रहे
पूनियां ने कहा कि राजस्थान में अरसे से 1500 मामले भ्रष्टाचार से जुड़े हुए सामने हैं। प्रतिवर्ष ऐसे 500 मामले सामने आ जाते हैं। पूनियां बोले-इसलिए चुनाव में करप्शन बड़ा मुद्दा होगा, क्योंकि राजस्थान की जनता भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें