वर्षों पुराने मंदिर तोडऩे को लेकर जयपुर में हो रही राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी 17 जुलाई को यहां पहुंचेंगे। वे उन स्थानों पर भी पहुंच सकते हैं, जहां से मंदिर हटाए गए हैं।
मेट्रो और यातातात सुगम बनाने के नाम पर प्रशासन ने 65 से अधिक मंदिर हटाए, जिनमें 250 वर्ष पुराना मंदिर भी शामिल है। कांग्रेस के कुछ नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे राहुल गांधी भी मंदिर के मुद्दे को थेड़ी हवा दें।
कांग्रेस नेता चाहते हैं कि कांग्रेस के नेता बयानबाजी बंद कर कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर तोडऩे का विरोध करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंदिर मामले में बयान जारी करते रहे हैं।
यदि राहुल वहां पहुंचेंगे, तो बड़े नेताओं को भी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन में उतरना पड़ेगा। नेता चाहते हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की ये भावनाएं राहुल गांधी तक पहुंचाएं।