फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 2 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष घोषित करेगी बीजेपी, जयपुर में पार्टी मुख्यालय पर बुलाई विधायक दल की बैठक

Sat, 01 Apr 2023 04:52 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नेता प्रतिपक्ष के पद पर रविवार को बीजेपी नियुक्ति कर सकती है। घोषणा करने के लिए 2 अप्रैल को प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
 
विज्ञापन
2 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष घोषित करेगी बीजेपी, जयपुर में पार्टी मुख्यालय पर बुलाई विधायक दल की बैठक - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान बीजेपी नेता प्रतिपक्ष पद पर नियुक्ति करने जा रही है। पार्टी हाईकमान से मिले नाम को विधायक दल की बैठक में रखा जाएगा। सर्वसम्मति के बाद नाम की घोषणा की जाएगी। 2 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे से बीजेपी विधायक दल की बैठक जयपुर में पार्टी मुख्यालय पर बुलाई गई है। इसके तुरंत बाद शाम  4.30 बजे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और अपेक्षित सभी पदाधिकारी अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेंगे।  इससे पहले सुबह 10 बजे से पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी।
विज्ञापन


राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया के नामों पर चर्चा

विधायक दल की बैठक में पार्टी हाईकमान की ओर से विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का तय नाम रखा जाएगा। जिसे विधायकों की राय और सर्वसम्मति के बाद घोषित किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष पद के लिए विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नाम खासे चर्चाओं में है। दोनों ही नेताओं से प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने एक दिन पूर्व मुलाकात की है।

राजेंद्र राठौड़ पहले नेता प्रतिपक्ष लिखा, फिर ट्वीट डिलीट कर संशोधित किया

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बीती रात ट्वीट कर राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष लिख दिया। इसके बाद से ही राठौड़ के नेता प्रतिपक्ष बनने की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया। कुछ देर बाद  सीपी जोशी ने अपने ट्वीट को डिलीट कर संशोधित ट्वीट में उन्हें उपनेता प्रतिपक्ष लिखा।  रात करीब 11.30 बजे नई पोस्ट की गई। शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह,प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम और जयपुर प्रांत के प्रचारक बाबूलाल की सेवा भारती भवन में बैठक हुई थी।  राजस्थान में संगठनात्मक बदलाव के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को लेकर इस दौरान चर्चा हुई। प्रभारी अरुण सिंह ने दो दिन में नया नेता प्रतिपक्ष बनने का दावा भी किया। बैठक के बाद ही प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी राजेंद्र राठौड़ से मिलने उनके घर पहुंच गए। फिर जोशी ने राजेंद्र राठौड़ के साथ मुलाकात की अपनी फोटो को ट्वीट कर लिखा- आज जयपुर में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से उनके निवास पर मुलाकात हुई। संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। इसकी सियासी चर्चाएं तेज होने पर कुछ ही देर में जोशी ने ट्वीट को डिलीट कर संशोधित ट्वीट कर राजेंद्र राठौड़ को उपनेता प्रतिपक्ष लिखा।
विज्ञापन


सतीश पूनिया से भी मिले सीपी जोशी 

शुक्रवार को ही इससे पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया से भी उनके घर पहुंचकर मुलाकात की थी। जिसके बाद से सतीश पूनिया को नई जिम्मेदारी मिलने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। प्रभारी अरुण सिंह भी कह चुके हैं कि सतीश पूनिया की भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें