फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 160 लापता फाइलों की 'तलाश' कर रही माउंट आबू पुलिस, नगर पालिका कार्यालय पहुंची टीम

Tue, 14 Feb 2023 09:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर ने बताया कि गयब हुईं 160 फाइलों में से अभी तक कोई वापस नहीं मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नगर पालिक कार्यालय पहुंची पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के माउंट आबू जिले के नगर पालिका कार्यालय से 160 फाइल लापता हो गईं हैं। इस मामले में आयुक्त ने केस दर्ज कराया था। थाना प्रभारी किशोर सिंह भाटी मंगलवार को टीम के साथ  पालिका कार्यालय पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान टीम ने भूमि शाखा में जांच पड़ताल की।  

विज्ञापन


थाना प्रभारी भाटी ने बताया की फाइलों का एक प्रोसेस होता है। फाइलें पटवारी, एईएन सहित आदि के पास जातीं हैं, हो सकता है कि कुछ फाइलें वहां रह गईं हों। सभी बिंदुओं को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है। नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर ने बताया कि गयब हुईं 160 फाइलों में से अभी तक कोई वापस नहीं मिली है। रामकिशोर ने बताया कि उन्होंने बताया 25 जनवरी 2023 को पदभार ग्रहण किया था। 

4 फरवरी को उन्होंने सभी फाइलों की जांच की, इस दौरान भूमि शाखा प्रभारी ने बताया कि 160 फाइलें उपलब्ध नहीं हैं, जबकि रिकॉर्ड में दर्ज हैं। इस पर सर्च नोट जारी कर पटवारी सहित अन्य विभागों से जानकारी मांगी गई। इसके बाद उपखंड अधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक सूचना के लिए थानेदार को लिखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्यालय के सभी सीसीटीवी कैमरे भी सही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें