फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से अगवा 38 आदिवासी महिलाओं व बच्चों को पुलिस ने मध्यप्रदेश से छुड़ाया

Fri, 08 Jan 2021 03:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोटा
विज्ञापन
Rajasthan Police
विज्ञापन

राजस्थान के झालावाड़ में 38 आदिवासी महिलाओं व बच्चों के अंतर राज्यीय अपहरण की एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मध्यप्रदेश के हथियारों से लैस करीब 100 लोगाें ने राजस्थान के एक गांव में घुसकर 38 आदिवासी महिलाओं और कुछ बच्चों को अगवा कर लिया।

विज्ञापन


इन्हें शक था कि इन महिलाओं के पति उनके वाहनों की चोरी में शामिल हैं। ताज्जुब इस बात का ये लोग 38 महिलाओं और कुछ बच्चों को तलवार और चाकू की नोंक पर अगवा कर अपने साथ राज्य सीमा पार कर मध्य प्रदेश ले गए। 

रतलाम के 100 लोग झालावाड़ से बाइक चोरी के शक में महिलाओं को ले गए थे 
राजस्थान पुलिस ने हालांकि घटना के कुछ घंटों बाद ही सभी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया और छह अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार और अपहरण में इस्तेमाल की गई एक कार को भी जब्त किया है। यह घटना झालावाड़ जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


यहां मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के कलसिया गांव के करीब 100 लोग तलवारें, बंदूकें व लाठियां लेकर पहुंचे। इन्हें आदिवासी पुरुषों की तलाश थी क्योंकि इन्हें शक था कि इन लोगों ने उनकी बाइकें चुराई हैं। जब पुरुष नहीं मिले तो ये लोग राज्य सीमा के पास राजस्थान में टेंट लगा कर रह रहे कंजर समुदाय की 10 महिलाओं, 20 नाबालिग लड़कियों और आठ बच्चों को अगवा कर बस में बैठाकर अपने साथ ले गए। 

घटना की सूचना मिलते ही उन्हेल पुलिस हरकत में आ गई और महिलाओं को लेकर जा रही बस के पीछे लग गई। जब अपहरणकर्ताओं को पता चला कि पुलिस उनका पीछा कर रही है तो ये लोग अपहृत महिलाओं और बच्चों को मध्य प्रदेश के अलोट थानाक्षेत्र में छोड़कर भाग निकले।

हालांकि पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और एक कार भी कब्जे में ली है। राजस्थान पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ अपहरण, दंगा करने और गैरकानूनी ढंग से भीड़ जुटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें