फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: घर में सो रहीं दो नाबालिग बहनों को अगवा कर दुष्कर्म, पहाड़ी इलाके में मिलीं बेसुध

Mon, 19 Oct 2020 11:57 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
विज्ञापन
राजस्थान में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित दुष्कर्म का मामला - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

देश में हाथरस मामले को लेकर पहले ही लोगों में गुस्सा है लेकिन दिन प्रतिदिन सामूहिक दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की गई लापरवाही ने देश का ध्यान अपनी ओर खींचा तो वहीं राजस्थान की पुलिस ने भी पीड़ित बच्चियों के प्रति बेदर्दी दिखाई है।

विज्ञापन


राजस्थान के जालोर में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले दो चचेरी बहनों को अगवा किया और सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और बाद में पहाड़ी क्षेत्र में फेंक दिया। 

इस मामले में पुलिस ने भी पीड़ित बच्चियों पर रहम नहीं खाया, जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी तो पुलिस उन दोनों बच्चियों को ऑटो रिक्शा में लेटा कर ले गए। इन बच्चियों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन

 

भीनमाल क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने घर पर सो रही दो नाबालिग चचेरी बहनों को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्चियों को राजपुरा की पहाड़ियों पर फेंककर फरार हो गए। रात को ठंड लगने से दोनों बच्चियों की हालत बिगड़ गई, इनके माता-पिता पूरी रात बच्चियों की तलाश करते रहे। 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है। चारों आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह ही दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हो गई थी। दोनों बच्चियां राजपुरा पहाड़ी में बेसुध हालत में मिलीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें