फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara: नाबालिग को भट्टी में जलाने के मामले में पांच आरोपी को हिरासत में; सामूहिक दुष्कर्म-हत्या का केस दर्ज

Thu, 03 Aug 2023 10:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

बालिका से दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धु ने बताया कि इस रिपोर्ट पर हत्या, गैंगरेप, पॉक्सो आदि धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर संदिग्ध पांच आरोपियों को डिटेन कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले के थाना कोटड़ी में बालिका से दुष्कर्म और हत्या की सूचना पर हत्या, गैंगरेप, पॉक्सो आदि धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर संदिग्ध आरोपियों को डिटेन किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धु ने बताया कि गुरुवार को थाना कोटड़ी पर सूचना मिली कि घर से खेत पर बकरियां चराने गई लड़की शाम तक वापस नहीं आई। तलाश के दौरान गांव वालों को खेतों में बच्ची की चप्पल मिलने पर पास में बसे डेरे के लोगों पर शंका हुई। डेरे के नज़दीक कोयले की भट्टियों को चेक करने पर गुमशुदा बालिका का पहना हुआ सामान मिला। 

सिद्धु ने बताया कि इस रिपोर्ट पर हत्या, गैंगरेप, पॉक्सो आदि धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर संदिग्ध पांच आरोपियों को डिटेन कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता के मद्देनजर महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज लता मनोज अजमेर, जिला कलेक्टर भीलवाड़ा एवं पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा घटना के संबंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें