फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मकान का ताला तोड़ने की बात पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 09:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कोटा में मामूली कहासुनी के बाद पीट-पीटकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा जिले के अनंतपुरा थाना क्षेत्र के बरड़ा बस्ती में 13 मार्च की रात लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी झालावाड़ के रहने वाले हैं और सगे भाई हैं। तीनों कोटा में मृतक के पड़ोस में रहते हैं। 

विज्ञापन


सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि हत्या के संबंध में मृतक मुकेश नायक के भाई गणेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 13 मार्च की रात करीब 8:00 बजे वह अपने पिता और भाई मुकेश, राहुल ओर गोलू के साथ घर के बाहर बैठा था। पड़ोस में रहने वाला अशोक पंकज उसके घर आया और राहुल से कहने लगा कि तूने मेरे मकान का ताला क्यों तोड़ा, इसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। 

अशोक ने अपने भाई सुरेश और सोनू को भी बुला लिया। सुरेश अपने साथ चारों तरफ तार लपेटा एक मोटा लकड़ी का डंडा लेकर आया। आते ही उन्होंने घर के बाहर खड़े मुकेश के सिर पर डंडे से बार-बार कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मबीएसएच अस्पताल में इलाज के दौरान 15 मार्च को भाई मुकेश की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हत्या के आरोपियों की तलाश के लिए एसपी चौधरी ने एएसपी प्रवीण जैन और सीओ मुकुल शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। थाना अनन्तपुरा के एएसआई बाबूलाल मय टीम द्वारा आरोपी भाइयों अशोक कुमार पंकज (28), सुरेश पंकज (32) और सोनू पंकज (22) निवासी बरड़ा बस्ती को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें