सिरोही जिले की पिंडवाड़ा तहसील में एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार दो व्यक्ति केबिन में फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान के सिरोही जिले की पिंडवाड़ा तहसील के परलाई में पेट्रोल पंप के सामने बुधवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतनी भयानक था कि पिकअप के छितरे उड़ गए। उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
दरअसल, तेज रफ्तार एक पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से आकर टकरा गई। पिकअप सवार गुजरात से सिरोही की ओर सामान लेकर जा रही थी। हादसे के बाद दोनों व्यक्तियों के शव बुरी तरह पिकअप में फंस गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार दोनों मृतक गुजरात के हिम्मतनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनके शव को पीएम के लिए मोर्चरी में रखा दिया है। कल गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।