फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: फरार तीन शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्सयूवी कार से 51 कार्टन शराब हुई थी बरामद

Thu, 19 Oct 2023 10:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

मंगलवार को स्पेशल टीम और पुलिस टीम संयुक्त कार्रवाई में एक कार से 51 कार्टन देशी अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की गई थी। एक आरोपी सरफराज खान को पकड़ा था, बाकी तीन साथी फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब सप्लायरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबूरोड सदर पुलिस द्वारा एक्सयूवी कार में 51 कार्टन शराब भरवाने के मामले में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आबूरोड रीको थानाधिकारी जसवंत सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा 17 अक्टूबर 2023 को जिला स्पेशल टीम और पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कारवाई की गई थी। उसमें एक एक्सयूवी कार में से 51 कार्टन देशी अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की गई थी। इस मामले में एक आरोपी सरफराज खान को गिरफ्तार किया गया था। 

उस समय उसका साथी हडाद, पुलिस थाना हडाद, जिला बनासकांठा गुजरात निवासी प्रकाशभाई पुत्र अलखाभाई परमार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था। उसे उसके घर हडाद से दस्तयाब किया गया है तथा प्रकरण में शराब भरवाने वाला जाम्बुडी दुकान के सेल्समेन प्रेम सिंह को जाम्बुडी से दस्तयाब किया गया तथा एक अन्य शराब सप्लायर मनोहर सिंह को दस्तियाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें