फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: युवती को अगवा कर दुष्कर्म को अंजाम देने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो महीने से चल रहा था फरार

Fri, 21 Jul 2023 01:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

आरोपी ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर लगातार फरार चल रहा था। एएसआई ने बताया गुरुवार रात को स्थानीय पुलिस ने मुखबिर सूचना पर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सैंपऊ थाना पुलिस ने गुरुवार रात को दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सैंपऊ कस्बे के बसई नवाब सड़क मार्ग से पुलिस के हत्थे चढ़ा। दो महीने से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सैंपऊ पुलिस थाने के एएसआई फतेह सिंह ने बताया थाना इलाके की एक पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया कि 14 मई को वह बाहर मजदूरी करने गई थी। बेटी घर पर अकेली रह गई थी। इसी दौरान आरोपी 23 वर्षीय सुनील पुत्र पप्पू जाटव निवासी नवलू का नगला थाना इलाका बसेड़ी पीछे से घात लगाकर पहुंच गया और बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। उन्होंने बताया 16 मई 2023 को आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्कालीन समय पर ध्यान अनुसंधान कर युवती को दस्तयाब कर लिया था। 

उन्होंने बताया युवती के 164 सीआरपीसी में बयान दर्ज कराए गए। बयानों में युवती ने खुद के साथ बलात्कार की घटना होना बताया था। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर धारा 376 आईपीसी को संलग्न कर आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर लगातार फरार चल रहा था। एएसआई ने बताया गुरुवार रात्रि को स्थानीय पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी बसई नवाब सड़क मार्ग पर पुल के नजदीक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया आरोपी ने बहला-फुसलाकर युवती के साथ किन-किन स्थानों पर हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है, इसकी जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें