फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: चौहटन में पुलिस ने घर में घुसे बदमाश को किया गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद

Fri, 19 May 2023 11:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर जिले के चौहटन थानाक्षेत्र में एक घर में घुसकर युवक को बंधक बनाकर रखने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले के चौहटन थानाक्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घर में घुसे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और पांच कारतूस बारामद हुए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बाड़मेर की चौहटन पुलिस के अनुसार रात के समय में लीलसर निवासी विश्नाराम ने सूचना दी कि एक अनजान व्यक्ति रात में उसके घर अंदर घुस गया है। उसने उस व्यक्ति को घर के कमरे में बंद करके रखा हुआ है। जानकारी मिलने चौहटन थानाधिकारी भुटाराम, एएसआई नेनाराम, सुभान अली मय पुलिस जाब्ता तुंरत मौका सियागपुरा लीलसर पहुंच संदिग्ध हरखाराम पुत्र कालूराम निवासी प्रेम सिंह की ढाणी देदूसर बीजराड़ को दस्तयाब किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल मय पांच कारतूस बरामद हुए हैं।

चौहटन थानाधिकारी भुटाराम के मुताबिक आरोपी हरखाराम के खिलाफ चौहटन थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। वहीं, आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद के निर्देश में जिले भर की पुलिस अवैध हथियार व मादक पदार्थ को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन अभी पुलिस अवैध हथियार व मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले तस्करों को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन


घर में घुसने को लेकर पुलिस जुटी जांच में
चौहटन पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सियागपुरा लीलसर गांव विश्नाराम के घ्रर में घुसने के पीछे इसका क्या उद्देश्य था। अपने गांव से करीब 60 किलोमीटर दूर गांव में कैसे पहुंचा। इन तमाम पहलुओं पर पुलिस बारिकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें