फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दुकानदारों से मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार पहले पकड़े गए थे

Wed, 06 Apr 2022 01:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

क्लॉक टावर थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि कैसरगंज स्थित ईदगाह में लगाई गई सोनिया प्रदर्शनी में नौ मार्च को हमलावरों ने दुकानदारों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में प्रदर्शनी में लाठी-सरियों से हमला करने के मामले में क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के एक स्कॉर्पियो कार भी बरामद की गई है। इससे पहले पुलिस चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। स्टॉल संचालकों से फ्री में सुविधा लेने के चलते आरोपियों का विवाद हुआ था। मना करने के बाद आरोपियों ने स्टॉल संचालकों पर हमला कर दिया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।  
विज्ञापन


क्लॉक टावर थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि कैसरगंज स्थित ईदगाह में लगाई गई सोनिया प्रदर्शनी में नौ मार्च को हमलावरों ने दुकानदारों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पांच आरोपी विष्णु गुर्जर, महेंद्र, सूरज, संजय और विक्की को गिरफ्तार किया है। वारदात में उपयोग में ली गई स्कॉर्पियो कार भी पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद कर ली है। 

कुमावत ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों ने स्टॉल संचालकों से फ्री सुविधा देने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इससे गुस्साए आरोपियों ने अन्य साथियों को बुलाकर लाठी-सरियों से दुकानदारों और प्रदर्शनी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें