फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डॉ. भीमराव आंबेडकर के बोर्ड पर पोती कालिख, पुलिस ने पांच किए गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2022 01:59 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू

सार

बाबा भीमराव अंबेडकर के बोर्ड पर कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 15 अगस्त की रात आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
कालिख पोतने वाले आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुरू जिले के साजनसर गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर के बोर्ड पर कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस मामले में नामजद एक अभियुक्त फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश पुलिस जगह-जगह कर रही है। ग्रामीण बाबूराम ने सरदार शहर थाना में कालिख पोतने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि साजनसर गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर के बोर्ड पर कालिख पोती गई थी। बोर्ड पर बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भी लगी हुई है। इस मामले में बाबूलाल पुत्र केसराराम मेघवाल ने 16 अगस्त को मामला दर्ज करवाया था। दर्ज मामले के मुताबिक, असामाजिक तत्वों ने 15 अगस्त की रात माहौल बिगाड़ने और भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। 

एसआई को सौंपी गई जांच
कालिख पोतने के मामले की जांच एसआई रामप्रताप गोदारा को सौंपी गई। उन्होंने कार्रवाई करते हुए पातलीसर छोटा निवासी शक्तिसिंह पुत्र बलवंत सिंह राजपूत (20), जितेंद्र सिंह पुत्र भागीरथ सिंह राजपूत और अनोपसिंह पुत्र विनोद सिंह राजपूत (20), बिकमसरा गांव व हाल वार्ड 1 निवासी सचिन पुत्र जयसिंह जाट (20), और दुलरासर के भोमसिंह पुत्र मेजरसिंह राजपूत (25) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें