फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बनना था अग्निवीर प्रेमिका के प्यार में बन गया चोर, खर्चे नहीं उठा पाया तो रोजाना एक बाइक चुराने लगा

Tue, 04 Oct 2022 02:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह भरतपुर में अग्निवीर की तैयारी करने के लिए आया था लेकिन उसे एक लड़की से प्यार हो गया। आरोपी का कहना है कि उसके खर्च पूरे नहीं हो पा रहे थे। इसलिए वह बाइक चोर बन गया।
विज्ञापन
भरतपुर में बाइक चोर गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने छह बाइक बरामद की। गिरफ्तार आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह आर्मी की तैयारी करने आया था लेकिन पैसे नहीं होने की वजह से वह अपना और गर्लफ्रेंड का शौक पूरा नहीं कर रहा था। इसलिए वह बाइक चोरी करने लगा।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मथुरा गेट थाना अधिकारी रामनाथ ने बताया कि युवक तेजवीर आगरा खेरागढ़ में बरबर गांव का रहने वाला है। वह भरतपुर अग्निवीर की तैयारी करने के लिए था। वह यहां एक किराए का कमरा लेकर रहने लगा। इसी दौरान उसे एक लड़की मिली। जिससे उसे प्यार हो गया लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। ऐसे में न उसके शौक पूरे हो रहे थे और न ही अपनी प्रेमिका के शौक पूरे कर पा रहा था। इसलिए वह चोरी करने लगा। वह रोजाना एक बाइक चोरी करता था।


मथुरा गेट पुलिस का कहना है कि लगातार बाइक चोरी की शिकायत आ रही थी। ऐसे में पुलिस आरोपी को दबोचने में जुटी थी। आखिरकार, तेजवीर को छह चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ में और भी बाइक चोरी की वारदात का खुलासा होने की संभावना है। जिसके आधार पर चोरी की गई अन्य बाइक बरामद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें