नागौर में भावंडा और खींवसर थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक बंद मकान में जुआं खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास 3.41 लाख रुपये, दो चार पहिया और पांच दुपहिया वाहन भी बरामद किए हैं।
नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि रविवार को थानाधिकारी खींवसर को मुखबिर से सूचना मिली कि भावंडा थाना इलाके के गांव गोवा कल्ला में शिवचरण जाट ने अपने मकान में जुआं घर बना रखा है। जहां काफी लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर गठित टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी। जहां ताश के पत्तों पर रुपयों का दाव लगा कर जुआं खेला जा रहा था। मौके से पुलिस ने संचालक समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर दांव पर लगें 3 लाख 41900 और 7 वाहन जब्त किए।
इन्हें किया गिरफ्तार
दोनों थानों की पुलिस ने मौके से भावंडा थाना क्षेत्र निवासी जुआं घर संचालक शिवचरण जाट समेत सुखराम जाट, मुन्ना खान, रामप्रसाद, सुखराम जाट, मनमोहन जाट, कैलाश जाट, देवेंद्र जाट, छोगाराम जाट, वजीर अली, सुरेंद्र जाट, थाना खींवसर निवासी संपत राम जाट, केशा राम नायक, विनोद गुर्जर, कोतवाली थाना निवासी अरशद, इमरान और थाना सदर निवासी रमेश जाट व पुखराज शर्मा को गिरफ्तार किया है।