फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: अमित शाह का भरतपुर सम्भाग में 25000 बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, 19 कमजोर सीटों पर जीत की स्ट्रेटेजी

Sat, 15 Apr 2023 01:02 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का शनिवार को भरतपुर में बूथ सम्मेलन है। भरतपुर संभाग के 4 जिलों की 19 विधानसभा सीटों पर जीत के टिप्स शाह कार्यकर्ताओं को देंगे।
विज्ञापन
अमित शाह का भरतपुर सम्भाग में 25000 बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, 19 कमजोर सीटों पर जीत की स्ट्रेटेजी - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के एमएसजे कॉलेज ग्राउंड पर दोपहर 2 बजे से अमित शाह बीजेपी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे जहां 25000 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। भरतपुर संभाग में 4700 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ से 5 कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में बुलाया गया है।  इनमें 1-1 बूथ अध्यक्ष, महामंत्री,पालक, युवा संयोजक और महिला संयोजक शामिल होंगे। इससे पहले अमित शाह एक होटल में नागौर और दौसा जिले के चुनिंदा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। नागौर और दौसा जिले में भी जीत की स्ट्रेटेजी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


भरतपुर संभाग के 19 कमजोर सीटों पर फोकस, एक भी बीजेपी विधायक नहीं

अमित शाह कमजोर सीट पर पार्टी को मजबूत करने के लिए आ रहे हैं । प्रदेश में भरतपुर बीजेपी के लिए सबसे कमजोर संभाग है ,क्योंकि यहां पर एक भी बीजेपी विधायक नहीं है। भरतपुर संभाग में 4 जिले और 19 विधानसभा सीटें हैं।
पिछले 2018 के विधनसभा चुनाव में भरतपुर संभाग के 4 में से 3 जिलों में भरतपुर, करौली और सवाईमाधोपुर में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत सकी। जबकि धौलपुर में 1 सीट विधायक शोभारानी कुशवाह बीजेपी के टिकट पर जीत कर आई। लेकिन वह भी पार्टी विरोधी गतिविधियों और क्रॉस वोटिंग के कारण पार्टी से निष्कासित कर दी गई। फिर कांग्रेस के खुलकर समर्थन में आ गईं। भरतपुर संभाग में कांग्रेस के 16 विधायक हैं । जबकि भरतपुर से आरएलडी के एक विधायक सुभाष गर्ग हैं, जो गहलोत सरकार में मंत्री हैं। सवाई माधोपुर के गंगापुर से रामकेश मीणा निर्दलीय जीत कर आए, जो कांग्रेस सरकार को सपोर्ट कर रहे हैं। धौलपुर से शोभा रानी कुशवाह भी कांग्रेस के साथ में आ चुकी हैं। बीजेपी और अमित शाह के लिए यही सबसे बड़ी चिंता की बात है। विधानसभा चुनाव के साथ ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी शाह का फोकस है।
विज्ञापन


भरतपुर में दौसा और नागौर की रणनीति भी होगी तैयार

अमित शाह शनिवार को भरतपुर सम्भाग के साथ ही दौसा और नागौर के चुनिंदा नेताओं से भी एक होटल में मीटिंग करेंगे। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिहाज से अबकी बार दौसा और नागौर के लिए अलग से स्ट्रेटजी बना रहा है। दोनों ज़िलों की लोकसभा सीटें भाजपा ने कमजोर सीटों में चिन्हित कर रखी है।  नागौर में बीजेपी ने पिछले चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से गठबंधन किया था।  जिसमें हनुमान बेनीवाल सांसद चुने गए।  दौसा में जसकौर मीणा बीजेपी से सांसद चुनी गईं, लेकिन अन्य लोकसभा सीटों के मुकाबले वहां जीत का मार्जिन कम रहा। राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा और लोकसभा सांसद जसकौर मीणा के बीच मतभेद भी उभर कर आए। इसलिए इस सीट पर पार्टी अभी से तैयारी कर रही है।

गुर्जर-मीणा बाहुल्य पूर्वी राजस्थान में विशेष स्ट्रेटजी 

बीजेपी अबकी बार कांग्रेस सरकार और पार्टी से चल रही सचिन पायलट की अनबन का भी फायदा उठाने में जुटी है।  पार्टी की नजर गहलोत-पायलट की लड़ाई का फायदा उठाने पर भी है। भरतपुर संभाग के साथ ही आसपास की अन्य सीटों पर भी अमित शाह की जनसभा और राजनीतिक मैसेज का असर होगा।

धार्मिक तुष्टीकरण और क्राइम पर गहलोत सरकार को टारगेट करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के भीतर चल रही खींचतान, सचिन पायलट से उनकी अदावत, कुर्सी की लड़ाई से राजस्थान के विकास को हो रहे नुकसान, राजस्थान में धार्मिक तुष्टीकरण करने के आरोप लगा सकते हैं। भरतपुर में साधु के आत्मदाह मामले, अवैध खनन, मेवात में बढ़ते ठगी और अपराध के मामलों, महिला और दलित अत्याचार और अपराधों, हिन्दू रैलियों पर समाज विशेष की ओर से पथराव, हाल ही में जयपुर बम ब्लास्ट के दोषियों के सरकार की कमजोर पैरवी के कारण हाईकोर्ट से बरी हो जाने के आरोप भी शाह लगाकर गहलोत सरकार को घेर सकते हैं। मंदिरों, पुजारियों और धार्मिक स्थलों पर हो रही घटनाएं, बलात्कार, बेरोजगारी और किसान कर्जमाफी, आत्महत्या के मुद्दों, राहुल गांधी के चुनावी वादों पर भी उनका टारगेट रह सकता है। साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने, लाभार्थी वर्ग तक पहुंचने, नेताओं को ज्यादा से ज्यादा प्रवास और चुनावी दौरे करने के भी निर्देश शाह देंगे।

कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी- बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष

बीजेपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। पिछली बार भरतपुर संभाग में पार्टी को ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। इस बार भरतपुर संभाग में पिछले चुनाव के मुकाबले ठीक उल्टी स्थिति होगी। हम सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

भरतपुर सम्भाग की 19 सीटें मेजबूत होंगी, बीजपी जीत दर्ज करेगी

करौली-धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया ने कहा- अमित शाह बूथ संकल्प महाभियान के जरिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे। शाह का दौरा भरतपुर संभाग में पाटी की जीत की आधारशिला रखने वाला साबित होगा। अमित शाह के आने से भरतपुर संभाग की 19 सीटें मजबूत होंगी और यहां से बीजेपी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें