फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में किसानों के साथ बीमा कंपनी का भद्दा मजाक, मुआवजे में दो से लेकर 100 रुपये तक दिए गए

Tue, 10 Jan 2023 10:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान सरकार ने साल 2021 में बाड़मेर जिले में अकाल घोषित किया था। इस दौरान हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम दिया गया है। किसानों के खाते में दो से लेकर 100 रुपये तक आए हैं। 
विज्ञापन
किसानों के साथ बीमा कंपनी ने किया भद़्दा मजाक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाला बीमा क्लेम किसानों के खाते में आ गया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि किसानों के खाते में 2 रुपये से लेकर 100 रुपये तक ट्रांसफर किए गए हैं। कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में बीमा राशि ही नहीं आई है। मामला सामने आने के बाद राजस्थान और केंद्र सरकार एक-दूसरे पर आरोप लगा रही है।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार राजस्थान सरकार ने साल 2021 में बाड़मेर जिले में अकाल घोषित किया था। इस दौरान हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम दिया गया है। निंबलकोट गांव के रहने वाले किसान खुमाराम के पास 65 बीघा जमीन है। बारिश नहीं होने के कारण 2021 में उनकी पूरी फसल खराब हो गई थी। उनके खाते में 9 रुपये 62 पैसे बीमा क्लेम के रूप में आए हैं। 
 
निंबलकोट कॉपरेटिव सोसायटी के व्यवस्थापक जसराज चौधरी ने मीडिया को बताया कि उनकी सोसायटी में किसानों के खाते में 2, 5 और 10 रुपये तक का बीमा क्लेम आया है। एक किसान को सबसे ज्यादा 10 हजार रुपये बीमा क्लेम के रूप में खाते में आए हैं। कई किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में एक भी रुपया नहीं आया है। इस पूरे मामले को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने गहलोत सरकार को जिम्मेदार बताया है। वहीं,  कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने कैलाश चौधरी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें