फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पिकअट ने बाइक सवारों को रौंदा, एमएलवी कॉलेज की दो छात्राओं की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Thu, 12 Jan 2023 05:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

हादसे के बाद जिला चिकित्सालय की मोर्चरी और चावंडिया चौराहे पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण और मृतक छात्राओं के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के पिकअप चालक फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में दो कॉलेज छात्राओं की हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र के चावंडिया चौराहे पर एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो कॉलेज छात्रों सहित बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।  सभी को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों छात्राओं को मृत घोषित कर दिया। छात्रों की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव में पहुंची तो चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


इधर, हादसे की सूचना पर सवाईपुर थाना प्रभारी शिवचरण और पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार भदोरिया मौके पर पहुंचे। पवन भदोरिया ने बताया कि चावंडिया चौराहे पर एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें भीलवाड़ा एमएलवी कॉलेज में पढ़ने वाली चावंडिया निवासी खुशबू पिता मुरली पुरोहित और गायत्री पिता महावीर पुरोहित की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक शुभम ओझा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद जिला चिकित्सालय की मोर्चरी और चावंडिया चौराहे पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण और मृतक छात्राओं के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के पिकअप चालक फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, छात्राओं के शवों को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घायल छात्र का जिला अस्पताल में  इलाज चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें