फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने एशिया की सबसे बड़ी पचपदरा रिफाइनरी का किया दौरा, 50 फीसदी काम पूरा

Tue, 21 Feb 2023 03:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद कैलाश चौधरी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी का दौरा कर प्रगति समीक्षा बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
पचपदरा रिफाइनरी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर के दौरे पर रहे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार को रात्रि विश्राम जोधपुर में करने के बाद सुबह जल्दी जोधपुर से रवाना हुए और पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी का निरीक्षण करने पहुंचे। संसदीय क्षेत्र बाड़मेर में आगमन पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के नेतृत्व में डोली गांव में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने रिफाइनरी अधिकारियों से प्रगति समीक्षा बैठक में आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। 



प्रति वर्ष नौ मिलियन टन रिफाइनिंग क्षमता
कैलाश चौधरी ने बताया कि पचपदरा में बनने वाली यह रिफाइनरी एशिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है, जिसका 50 फीसदी कार्य पूरा होने वाला है। इस परियोजना में प्रति वर्ष नौ मिलियन टन रिफाइनिंग क्षमता और दो मिलियन टन प्रति वर्ष पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स क्षमता की योजना बनाई गई है। साथ ही इस रिफाइनरी के माध्यम से एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें