फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: बामनवास में अज्ञात वाहन की टक्कर से चरवाहे की मौत, बकरियां चरा कर घर लौट रहा था तुलसीराम

Tue, 25 Apr 2023 12:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर जिले के बामनवास थाना क्षेत्र के पट्टीखुर्द गांव के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक चरवाहे की मौत हो गई। बामनवास थाने में मामला दर्ज किया गया है। चरवाहा तुलसीराम मीणा बकरियां चराकर वापस घर ले जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद शवगृह के बाहर एकत्र परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर के बामनवास थाने के एएसआई मोहम्मद अब्दुल खालिद ने बताया कि सोमवार शाम को पट्टीखुर्द निवासी चरवाहा तुलसीराम मीणा अपनी बकरियां चराकर बकरियों को वापस अपने घर लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव के नजदीक ककराला मोड़ पर अज्ञात वाहन ने तुलसीराम को टक्कर मार दी। हादसे में तुलसीराम बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी
गंभीर घायल हालात में चरवाहे तुलसीराम मीणा को ग्रामीणों ने गंगापुर सिटी के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस को और उसके परिजनों का पता लगाकर उन्हें भी सूचित किया। अस्पताल में उपचार के दौरान तुलसीराम मीणा की मौत हो गई। सूचना पर सामान्य चिकित्सालय पहुँची बामनवास थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने थाने में एक्सीडेंट और मौत के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें