फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डेढ़ फुट जमे पानी में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे शहरवासी, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Tue, 23 Aug 2022 10:45 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

शहरवासियों का कहना है कि वो 15 साल से जलजमाव की समस्या से परेशान हैं। अब 24 अगस्त से धरना दिया जाएगा। अगर तभी भी मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
सीकर में टॉर्च रैली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अधिक बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हैं। वहीं सीकर में बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया। जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को स्थानीय लोग और व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शहरवासी करीब एक से डेढ़ फुट जमे पानी में ही सड़क पर उतर गए। उसके बाद मशाल लेकर नवलगढ़ रोड से कल्याण सर्किल पहुंचे, जहां सभी ने नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।


स्थानीय लोगों ने बताया कि वे 15 से 20 सालों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया है। 20 दिनों पहले भी उन्होंने प्रशासन से इसकी शिकायत की थी लेकिन फिर भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 22, 2022 ">http://

 

लोगों ने कहा कि आक्रोश में उन्होंने सिर्फ मशाल जुलूस निकाला है। अब 24 से कलेक्ट्रेट के बाहर धरना शुरू किया जाएगा। यदि इसके बाद भी नगर परिषद और जिला प्रशासन के अधिकारी इस मसले पर कोई काम नहीं करते हैं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें