फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में गौवंश का कटा सिर मिलने से लोग हुए आक्रोशित, पुलिस ने शांत कराया मामला, जांच शुरू

Sun, 14 Jan 2024 08:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

आक्रोशित लोगों ने मामले से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया, पुलिस ने  समझा-बुझाकर लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के गंगाशहर थाना इलाके के कादरी कॉलोनी में रविवार को गोवंश का कटा सिर मिलने से आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। जानकारी लगने पर गो सेवक मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना गंगाशहर थाना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने मामले से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया, पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने गोवंश के सिर को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें