फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: चोरी का सामान समेट कर भाग रहा था चोर, ऐन मौके पर घरवालों ने पकड़कर कर दी धुनाई

Mon, 28 Mar 2022 11:37 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

लोगों ने चोर के कब्जे से छह मोबाइल, नगदी और जेवर बरामद किया है। पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सवाई माधोपुर में चोर पकड़ाया - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी कस्बे में आए दिन चोरी की वारदात हो रही है। वहीं पुलिस चोरों पर शिकंजा कसने में नाकामयाब साबित हो रही है। शिवपुरी कॉलोनी में लोगों ने चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने चोर की खूब धुनाई की।

विज्ञापन

एक चोर रविवार की देर रात को एक मकान में घुस गया। उसने घर में रखे हुए कुछ जेवर पैसे और बेशकीमती मोबाइल सिमेट लिए। जैसे ही वह चोरी करके चंपत होने वाला था, तभी मकान में रहने वालों की नींद खुल गई और चोर को रंगे हाथों ही मौके पर धर दबोचा। इस अवसर पर लोगों ने चोर की धुनाई कर डाली। 


चोर पकड़े जाने की खबर पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अज्ञात चोर के कब्जे से छह से अधिक मोबाइल, नगदी और जेवर बरामद किए हैं। साथ ही बिना नंबर की एक बाइक भी जब्त की है। रामजीलाल प्रजापत के घर में यह वारदात घटित हुई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई, जहां मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चोर को अपनी हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें