फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 60 रुपये में मिलने वाला आम 120 रुपए किलो बिक रहा है, 400 रुपये तक मिल रहा हापुस

Thu, 28 Apr 2022 05:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पेट्रोल-डीजल के साथ सब्जी और फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। अब आम के भाव बढ़ने से लोग निराश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आम का भाव बढ़ा - फोटो : Social Media
बढ़ती महंगाई ने जनता के जेब पर बोझ डाल दिया है। पेट्रोल-डीजल के साथ खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से जनता परेशान है। अब फल भी महंगे हो गए हैं। वहीं लोग गर्मी में आम के बाजार में आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन इस बार फलों के राजा से भी लोग किनारा कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हापुस आम - फोटो : Social Media
प्रदेश में खासतौर पर अजमेर की बात करें तो अमूमन 50 से 60 रुपये किलो में बिकने वाला आम बाजार में अब 120 रुपये किलो में बिक रहा है। हापुस आम का दाम 250 से 400 रुपये किलो तक पहुंच चुका है। आम का दाम सुनकर ही ग्राहक फल विक्रेता के ठेले से आगे बढ़ जा रहे हैं। जिसके चलते फल विक्रेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

3 of 5
अनार 180 से 200 रुपये बिक रहा - फोटो : Social Media
मंडी टैक्स बढ़ने से बढ़ा रेट
अजमेर शहर के आगरा गेट पर फलों की दुकान लगाने वाले दुकानदार ने बताया कि इस बार पैदावार कम होने से आम के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंडी का टैक्स भी बढ़ने के कारण इसका मार्केट पर असर पड़ा है। जो आम आमतौर पर 50 से 60 रुपये किलो में बिकता था, वो आज 100 से 120 रुपये किलो में बिक रहा है। वहीं अगर हापुस आम की बात की जाए तो वो बाजार में 250 से 400 रुपये किलो में बिक रहा है ।

4 of 5
सेब के भी दाम बढ़े - फोटो : Social Media
सेब और अनार के भी दाम बढ़े
एक और अन्य फल विक्रेता का कहना है कि अन्य फल जैसे कि सेब और अनार के दाम भी इस बार बढ़े हुए हैं। सेब 200 से 240 रुपये किलो, वहीं अनार 180 से 200 रुपये किलो की दर से बाजार में बिक रहा है। जिसके चलते बाजार में कम ही ग्राहक फलों को खरीद रहे हैं । बढ़ती महंगाई और फलों के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते व्यापारियों को नुकसान का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फल खरीदने से कतरा रहे लोग - फोटो : Amar Ujala Digital
बरहहाल, कुछ भी हो लेकिन जिस तरीके से सलाद की टोकरी से नींबू गायब हुआ, उसी तरीके से फलों की टोकरी से फलों का राजा आम गायब होने की कगार पर है। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है, जो आम का स्वाद तो चखना चाहते हैं लेकिन बजट के चक्कर में आम से दूरी बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें