कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर एक किसान परिवार ने 50 करोड़ रुपए कीमत की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में किसान के पूरा परिवार सीकर कलेक्ट्रेट पर अनिश्चतकालीन धरने पर बैठ गया है।
कटराथल निवासी विमलेश देवी खीचड़ ने बताया कि उसकी कटराथल में पंडित दीनदयालय उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के पास करीब साढ़े ग्यारह बीघा जमीन है। जिसकी डीएलसी दर आठ और बाजार मूल्य करीब 50 करोड़ रुपये हैं। जमीन को ससुर मोहनलाल खीचड़ ने बेटे को दी थी।
इसके बाद में आरोपियों ने जमीन डोटासरा की पुत्रवुध मोनिका, भादवासी निवासी शीशराम, जेरठी निवासी, कोटड़ी धायलान निवासी मंजू देवी व कुड़ली निवासी मनोज आर्य के नाम कर दी गई। जिसके बाद से उसका परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। परिवार ने आरोप लगाया कि घोटाले में मास्टर माइंड की भूमिका में डोटासरा ही है। कलेक्टर को दिए ज्ञापन में परिवार ने जमीन से करीब दस लाख रुपये की मिट्टी बेचने का आरोप भी लगाया है।