फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बारूद और हथियार के साथ पटवारी गिरफ्तार, विस्फोटक क्यों खरीदा? जवाब तलाश रही पुलिस

Thu, 11 Aug 2022 09:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

पुलिस ने आरोपी पटवारी के पास से एक पिस्टल, 5 कारतूस, 7 सुतली बम और 5 प्लास्टिक के डब्बों में भरा बारूद जब्त किया गया है। उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह सब उसने कहां से खरीदा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जालोर जिले में एक युवक को बारूद, पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा गया है। थाना सांचौर पुलिस ने बुधवार रात को गश्त के दौरान कस्बा बोकडीयावास से गांव बलाना के रहने वाले पटवार मंडल के पटवारी अशोक कुमार विश्नोई पुत्र लादू राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, 5 कारतूस, 7 सुतली बम और 5 प्लास्टिक के डब्बों में भरा बारूद जब्त किया गया।

विज्ञापन


जालौर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह, सीओ रूप सिंह के सुपर विजन और थाना अधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में बुधवार रात पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली थी कस्बा बोकडीयावास में एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार हो सकते हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पटवारी अशोक कुमार विश्नोई को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस की टीम युवक को थाने लेकर आई और केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हथियार खरीद फरोख्त के संबंध में पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें