फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanchore News: भाजपा प्रत्याशी व MP देवजी पटेल को पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे; काफिले पर किया हमला

Wed, 11 Oct 2023 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांचौर

सार

Attack on BJP candidate Devji Patel: सांचौर में भाजपा प्रत्याशी व MP देवजी पटेल को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि सांसद के काफिले में शामिल गाड़ियों के तोड़े शीशे तोड़े गए हैं। इसे लेकर देवजी पटेल ने सांचौर थाने में मामला दर्ज करवाया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सांसद देवजी पटेल के काफिले की गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सांचौर में सांसद देवजी एम पटेल को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब विरोध का दौर चल रहा है। इसको लेकर बुधवार को सांचौर क्षेत्र में सांसद देवजी एम पटेल की गाड़ी पर पथराव करने और हाथापाई करने की खबर सामने आई है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांचौर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी देवजी एम पटेल को काले झंडे दिखाए। वहीं, लोगों ने सांसद की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस दौरान सांसद के साथ हाथापाई किए जाने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, सांचौर में कुछ लोगों द्वारा सांसद देवजी पटेल का विरोध करते हुए गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। इसके अलावा काले झंडे दिखाकर नारेबाजी करते हुए काफिले पर हमला किया गया है। इसको लेकर सांचौर देवजी एम पटेल सांचौर थाने पहुंचे हैं और उन्होंने इस मामले को लेकर मामला भी दर्ज करवाया है।

दरअसल, सांसद देवजी एम पटेल को टिकट मिलने के बाद लगातार विरोध चल रहा था। कल भी भाजपा के दावेदार धनाराम के आवास पर भारी संख्या में समर्थकों के साथ देवजी पटेल को टिकट मिलने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था। भाषणबाजी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें