भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आज सवाई माधोपुर से शुभारंभ हो गया है। रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा के रथ को रवाना किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का आज से विधिवत रूप से सवाई माधोपुर से शुभारंभ हो गया है। रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ की रवानगी से पूर्व त्रिनेत्र गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
राजस्थान बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया सहित अन्य कई भाजपा नेता इस दौरान मौजूद रहे। भाजपा के रथ को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। समूचे पूर्वी राजस्थान की विधानसभा क्षेत्र से होकर यह रथ गुजरेगा।