फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: तालाब से मछली पकड़ने के चक्कर में गंवाई जान, एक ही परिवार के चार सदस्य पानी में डूबे

Fri, 26 Apr 2024 05:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली के चामुंडेरी गांव में गुरुवार रात तालाब से मछली पकड़ने गए एक ही परिवार के चार सदस्यों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आज सवेरे जब ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले के नाणा थाना क्षेत्र के चामुंडेरी गांव में गुरुवार देर रात तालाब में मछली पकड़ने उतरे एक ही परिवार के चार सदस्यों की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने जब तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा तो घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान चामुंडेरी गांव निवासी वर्षीय दिनेश कुमार वाल्मीकी (40) उसका 17 वर्षीय पुत्र गौरव और 15 वर्षीय पुत्र एवं उसके 16 वर्षीय के भांजे मोहित पुत्र विनोद कुमार निवासी पाली के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये चारों गुरुवार रात करीब 11 बजे गांव के निकट पहाड़ियों में  स्थित तालाब मछली पकड़ने गए थे। संभवत: फिसलन के चलते एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी तालाब में डूब गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छह घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद चारों शवों को तालाब से बाहर निकाला। फिलहाल चारों शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें