फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा

Fri, 26 Apr 2024 04:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव कमरे के पंखे पर झूलता हुआ मिला। युवक के परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के कायस्थ पाड़ा मोहल्ले में शुक्रवार को 24 साल के युवक का शव पंखे पर झूलता हुआ मिला। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर भरतपुर से एफएसएल टीम को बुलाया और घटनास्थल से साक्ष्य लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के बड़े भाई ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कराए गए केस में मृतक 24 वर्षीय सौरभ पुत्र रामखिलाड़ी के बड़े भाई मोनू कोली ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर मृतक सौरभ से रामेश्वर एवं दीपक का पुराना विवाद चला आ रहा था। इसी के चलते रामेश्वर और दीपक जबरन घर से सौरभ को साथ ले गए और सूनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की और हत्या करके उसे घर में पटककर चले गए। जब आरोपी घर में सौरभ को लेकर आए थे, उस समय घर में कोई नहीं था। 

बाद में जब पत्नी ने आकर देखा तो सौरभ फांसी के फंदे झूलता हुआ मिला। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने बताया संदिग्ध परिस्थिति में सौरभ की मौत हुई है। बहरहाल मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन


हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

सौरभ ने आत्महत्या की है, या फिर उसकी हत्या हुई है इसे लेकर फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस उलझी हुई है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम बुलाकर बारीकी से जांच-पड़ताल की गई है। मौके से पुलिस ने घटना से संबंधित साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। मौत के कारणों की सही जांच-पड़ताल करने के लिए पुलिस ने मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम भी कराया है लेकिन फिलहाल मामला उलझा हुआ है। मामले का खुलासा अनुसंधान के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें