कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय, नितिन जयराम गडकरी भारत सरकार से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर एवं पाली जिले से संबंधित विभिन्न विकास कार्य करवाए जाने का निवेदन किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 से जाखानगर प्रवेश द्वार परियोजना किमी 78+800 पर मेजर जंक्शन की जगह ओवरब्रिज निर्माण कार्य, राजमार्ग पर सर्विस रोड बनाना व सुमेरपुर तखतगढ़ रोड पर निर्मित ओवरब्रिज पर रोड लाईटें लगवाना का साथ ही राजमार्ग संख्या 62 पर मेडिकल कॉलेज से हेमावास चौराहा वी.के. होटल तक नाला निर्माण किये जाने का, राजमार्ग संख्या 62 जाडन से पालडी जोड़ तक स्थित गांवों के बस स्टॉप पर बस स्टैंड और सुलभ शौचालय बनवाने के लिए साथ ही सुमेरपुर के सांडेराव राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर कोसेलाव पुल व तखतगढ़ पुल के बीच सड़क के दोनों तरफ सर्विव रोड बनवाना, राजमार्ग संख्या 62 पर सिन्दरू इन्दिरा कॉलोनी में निर्मित पुल के दोनों तरफ सर्विस रोड, रोड लाइट व नाला निर्माण करवाने के लिए आग्रह किया है।
सड़कों की सुधरेगी दशा
रामासिया-गुरडाई-मणिहारी-भांवरी-वायद-चेण्डा-माण्डावास चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण सड़क निर्माण कार्य लंबाई 51 किमी, सुमेरपुर-तखतगढ़ वाया कोसेलाव-बिरामी-रानी चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण सड़क निर्माण कार्य 28.5 लंबाई किमी और साण्डेराव-कोसेलाव-पावा चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण सड़क निर्माण कार्य 12 किमी, साथ ही फालना से सुमेरपुर चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण सड़क निर्माण कार्य 11 किमी, सिरवाड-भीमाणा-दानवरली-बिजापुर-बलवाना-जवाई बांध-सुमेरपुर चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण सड़क निर्माण कार्य 20 किमी, साथ ही जैतपुरा-खौड-जवाली-नाडोल चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण सड़क निर्माण कार्य, मारवाड़ जंक्शन, बाड़सा सुगालिया, धामली, भिमालिया, निम्बाड़ा, सोमेसर, इटन्द्रा मेड़तियान, जवाली, नादणा भाटान, रानी चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण सड़क निर्माण कार्य 58 किमी है। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने इन कार्यों को शीघ्र कराए जाने के लिए आश्वासन दिया है।
रखी मांगें
नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर एवं पाली जिले की विभिन्न मांगों को रखा गया।