फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: CM गहलोत ने कहा- आप मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा

Sun, 04 Jun 2023 10:06 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ किए गए वायदे को निभाते हुए राजस्थान में जिले बनाकर बहुत बड़ी सौगात दी है। जनता को यह एहसास ही नहीं है कि पाली को संभाग बनाए जाने से यहां का कितना महत्व बढ़ेगा।
 
विज्ञापन
पाली में सीएम अशोक गहलोत सहित अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से जालौर से पाली के रोहट पहुंचे सीएम गहलोत ने 'महंगाई राहत कैंप' और 'प्रशासन गांवों के संग' अभियान शिविर का अवलोकन कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। रोहट में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, आपके बिना मांगे ही पाली को संभाग बना दिया गया है। इसलिए पाली वालों अब तो जोरदार तालियां बजाइए। गहलोत ने कहा कि पाली के संभाग बनने से अब यहां आईजी और कमिश्नर बैठेंगे, जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा, आप मांगते-मांगते थक जाओगे पर मैं आपको जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए देते-देते नहीं थकूंगा।

विज्ञापन


गहलोत ने एक बार फिर इशारों में इशारों में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने से जनता को क्या नुकसान होता है, यह आप देख ही चुके हो। पचपदरा रिफाइनरी शुरू होने में देरी के लिए प्रदेश की पिछली वसुंधरा सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि इस रिफाइनरी के शुरू होने से इसका क्रेडिट यूपीए सरकार को न मिल जाए, सिर्फ इसीलिए बीजेपी ने इस योजना को रोक दिया। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि इसकी लागत बढ़ गई है।

रोहट के पेयजल संकट का हुआ स्थाई समाधान...
जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने रोहट के पेयजल संकट का स्थाई समाधान किए जाने की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि स्काउट जंबूरी के आयोजन के दौरान वे दो बार रोहट में आए और यहां की कई साल से चल रही पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान किया। इसके परिणाम स्वरूप अब यहां की जनता को मीठा पानी मिलना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


बारिश से हुई अव्यवस्था, गहलोत के होर्डिंग्स से बचे बारिश से लोग...
गहलोत जब रोहट में जन सभा को संबोधित कर रहे थे, तब आई आंधी और बारिश से अव्यवस्था फैल गई। गहलोत का भाषण तो बिना किसी व्यवधान के पूरा हो गया, लेकिन उनके यहां से निकलने के बाद आई आंधी से पंडाल उड़ गया और सभा में आई जनता को बारिश से बचने के लिए सभा स्थल पर लगे गहलोत के होर्डिंग्स का ही सहारा लेना पड़ा। 

रविवार को पाली में करेंगे जनसुनवाई...
गहलोत का शनिवार दोपहर 2:30 बजे जालौर से रवाना होकर तीन बजे रोहट आने का कार्यक्रम था। लेकिन वे करीब साढ़े पांच बजे रोहट पहुंचे और रोहट में महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान कैंप का अवलोकन और विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। अपने दो दिवसीय दौरे के तहत गहलोत रात्रि विश्राम पाली सर्किट हाउस में किए। रविवार को मुख्यमंत्री गहलोत सर्किट हाउस में सुबह नौ बजे से जनसुनवाई किए और सुबह 11:30 बजे पाली से जोधपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें