पाली से अपने मोहल्ले के करीब 30 लोगों के साथ प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए गई 70 वर्षीय वृद्धा प्यारी देवी कुंभ में मची भगदड़ में लापता हो गई। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
मोहल्ले के लोगों के साथ गईं थी प्रयागराज
प्यारीदेवी अपने मोहल्ले के करीब 30 लोगों के साथ प्रयागराज में स्नान के लिए बस से 24 जनवरी को रवाना हुई थीं। वहां हुई भगदड़ में प्यारीदेवी अपने ग्रुप से बिछड़ गईं। उनके साथ गए लोग उन्हें वहां ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक प्यारीदेवी का कोई सुराग नहीं लगा है।
सता रहा अनहोनी का भय
प्यारीदेवी के परिजनों ने बताया कि वह वृद्ध हैं और बीपी और शुगर की मरीज भी हैं। उनके परिजनों को डर है कि कहीं उनके साथ कुछ अनहोनी तो नहीं हुई। प्यारीदेवी के भतीजे देवाराम ने बताया कि वहां के प्रशासन से यही निवेदन है कि कैसे भी करके उनकी बुआ को ढूंढें।