फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali Crime: महिला की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Wed, 19 Jun 2024 09:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली में एक विवाहित महिला का शव सड़क किनारे मिला है। मृतका के सीने पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह घाव रिवॉल्वर से फायर करने के हैं। पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले के सोजत में सड़क किनारे एक विवाहित महिला का शव मिला है, जिसकी गोली मारकर हत्या की गई है। मृतका के शरीर पर जो घाव हैं, वे रिवॉल्वर की गोली से हुए फायर के हैं। पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर शव की शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, शव की प्रारंभिक जांच में सीने पर गोली लगने के दो निशान नजर आए हैं। हालांकि,  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि महिला को कितनी दूर से और कितनी गोली मारी गई है।

विज्ञापन


गोली लगने से हुई मौत
गौरतलब है कि पाली के सोजत सिटी थाना क्षेत्र में बिलाड़ा की तरफ जाने वाले मार्ग पर बुधवार को एक विवाहिता का शव मिला है। इस पर दो गहरे घाव के निशान हैं। सोजत सीओ देरावर सिंह सोढा के अनुसार, महिला की गोली लगने से मौत हुई है। मृतका ने लाल रंग का सलवार सूट पहन रखा है, जिसकी पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। ताकि हत्या की इस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाया जा सके।
विज्ञापन


हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
मृतका के कपड़े देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पंजाब अथवा हरियाणा की निवासी हो सकती है, जिसकी कहीं और हत्या कर उसके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। इन परिस्थितियों में पुलिस को शव की शिनाख्त के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस ने राजस्थान, यूपी, एमपी, हरियाणा और पंजाब में मृतका का फोटो और डिटेल सभी पुलिस थानों में भेजी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें