फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस के खुफिया विभाग ने पकड़ा

Thu, 27 Aug 2020 08:59 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
विज्ञापन
पाकिस्तानी जासूस - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस के खुफिया विभाग ने एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुश्ताक अली नाम के एक व्यक्ति को बाड़मेर से जासूसी करते हुए पकड़ा गया है। अली एक पाकिस्तानी एजेंसी को पाकिस्तान से सटे सीमाई क्षेत्रों से संबंधित संवेदनशील जानकारी भी रहा था। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुश्ताक अली ने सीमावर्ती क्षेत्र में सैन्य ठिकानों की जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को दी थी। साथ ही सीमा से सटी बीएसएफ पोस्ट के बारे में भी जानकारियां सीमा पार भेजी थी।

विज्ञापन

 


सुरक्षा एजेंसियां मुश्ताक को गिरफ्तार करने के बाद उससे सीमा क्षेत्र में सक्रिय अन्य लोगों व पाकिस्तान में इसके नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई हैं। बता दें कि राजस्थान पुलिस इससे पहले भी इन इलाकों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले कई लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें