फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास के 10 कर्मी कोरोना पॉजिटिव, सीएम गहलोत की सभी बैठकें रद्द

Thu, 27 Aug 2020 08:40 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास स्थान के 10 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एहतियात बरतते हुए सभी पूर्व निर्धारित बैठकें रद्द कर दी हैं। राजस्थान सरकार की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन




सात सितंबर से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल
इससे पहले कोरोना महामारी के बीच गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला किया। प्रदेश में सात सितंबर से सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कोरोना को लेकर बुधवार को हुई मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है। इसे लेकर निर्देश भी जारी किए गए हैं।

जारी निर्देश के मुताबिक, सभी श्रद्धालु मास्क लगाकर आएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान का दर्शन करना होगा। समय-समय पर इन धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज भी करना होगा। वहीं, जिले के कलेक्टर और एसपी बड़े धार्मिक स्थलों का दौरा कर इंतजाम का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें