फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दिल्ली में BJP नेताओं की प्रदेश के सांसदों संग बैठक, 15 अप्रैल तक जिला जनाक्रोश घेराव, फिर ये होगा

Tue, 21 Mar 2023 09:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने राजस्थान के भाजपा सांसदों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैठक में प्रदेश की संगठनात्मक कार्ययोजना की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना पर चर्चा, मिशन 2023 और 2024 के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित जनहित और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


बैठक में राजस्थान में सम्पूर्ण किसान कर्जामाफी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में अप्रैल के मध्य तक जिला जनाक्रोश घेराव चलेंगे।

विधानसभा, लोकसभा आम चुनाव पर फोकस रखकर रणनीति बनाई
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि हम हर लोकसभा सत्र के दौरान पार्टी के राजस्थान के हमारे लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की संयुक्त बैठक करते हैं। बैठक में प्रदेश के संगठनात्मक और राजनैतिक मुद्दे हैं, उनकी चर्चा करते हैं, आज पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान, जिला जन आक्रोश घेराव की चर्चा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जिस तरीके से आत्मनिर्भर किया जा रहा है, वह लाभार्थी हमारे शुभचिंतक, समर्थक और मतदाता बनें, कुल मिलाकर एक सारगर्भित बैठक हुई, एक समग्र चर्चा हुई है।

केंद्रीय बीजेपी नेताओं के प्रदेशभर में जल्द दौरे शुरू होंगे
आगामी दिनों में पार्टी के केंद्रीय नेताओं के प्रदेशभर में प्रवास होंगे, उनको लेकर चर्चा की गई। बैठक में राज्य की कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सम्पूर्ण किसान कर्जामाफी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था जैसे तमाम मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। 

आने वाले समय में पार्टी के राजस्थान के प्रत्येक जिले में जनाक्रोश घेराव होंगे, इसकी शुरुआत 16 मार्च को भरतपुर से हो गई है, 27 मार्च को प्रतापगढ़ में जिला जनाक्रोश का आयोजन होगा और अप्रैल के मध्य तक यह कार्यक्रम लगातार चलेंगे। इससे पहले प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्रा और आंदोलन हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें