फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस नेता से बदसलूकी का विरोध, पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद भी शांत नहीं हो रहा मामला

Thu, 06 Oct 2022 07:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

कांग्रेस के नेताओं और समाज के लोगों ने रामविलास चौधरी के साथ पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव की कड़ी निंदा की। साथ ही सरकार से बदसलूकी करने वाले सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।  

 
विज्ञापन
प्रतिनिध मंडल ने एसपी से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक के बरौनी थाना क्षेत्र के हाडिखुर्द गांव में बीते दिन कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामविलास चौधरी और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। पुलिसकर्मियों ने चौधरी के साथ धक्का मुक्की कर उन्हें पुलिस वाहन में बैठा लिया था। मामले में दो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है। इसके बाद भी मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस सहित सर्व समाज के लोगों ने डाक बंगले में बैठक की।

विज्ञापन


इस दौरान नेताओं और समाज के लोगों ने रामविलास चौधरी के साथ पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव की कड़ी निंदा की। साथ ही सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग रखी गई। बैठक के बाद सैंकड़ों की तादाद में लोग रैली के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे और चौधरी के समर्थन में जमकर नारेबाज़ी भी की। पुलिस ने लोगों की भीड़ को एसपी कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर रोक लिया। 

इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी मनीष त्रिपाठी से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने बजरी के अवैध नाकों और उन पर बैठने वाले नाका कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रामविलास चौधरी ने कहा कि कुछ मांगों को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल जल्द सीएम अशोक गहलोत से भी मुलाकात करेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें