फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों से मिलीभगत का खेल, रिश्वत लेते पकड़े गए सबइंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी

Sat, 04 Mar 2017 02:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Shimla Police
विज्ञापन
प्रदेश के चुरु जिले में पुलिस और मादक पदार्थों के तस्करों के बीच मिलीभगत का खेल सामने आया है। मामला जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट तक पहुंचा, तो रिश्वत के खेल में नामजद एक सबइंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया। वहीं, मामले की पड़ताल एएसपी चुरु को सौंपी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चुरू जिले में कुछ लोग एक ट्रक मुर्गी के दाने की आड़ में छिपाकर डोडा पोस्त की तस्करी कर रहे थे। मादक पदार्थों की तस्करी की भनक लगने पर सादुलपुर थाने में तैनात सबइंस्पेक्टर अमित कुमार, हैडकांस्टेबल सज्जन कुमार, कांस्टेबल धर्मवीर व सतवीर की टीम ने नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि इन पुलिसकर्मियों ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उनसे सौदा कर लिया और करीब दो लाख रुपए की रिश्वत लेकर ट्रक को छोड़ दिया। इसकी जानकारी एसपी राहुल बारहट तक पहुंच गई। इस शिकायत की जांच एएसपी चुरु से करवाई गई। मामले का सत्यापन होने पर एसपी ने सबइंस्पेक्टर अमित कुमार सहित अन्य चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें