फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सिरोही में दीवार ढहने से तीन लोग दबे, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Thu, 01 Sep 2022 08:07 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

मजदूर दीवार गिराने का काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार ढह गई। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
सिरोही में दीवार ढही - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही के रोहिडा थाना क्षेत्र के वासा गांव में बुधवार शाम जर्जर दीवार ढह गई। हादसे में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रोहिड़ा के वासा गांव में जर्जर दीवार को गिराने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से दीवार मजदूरों पर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। हादसे में वासा निवासी गीता देवी (40) पत्नी पूनमा राम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सदी देवी (60) पत्नी प्रेमाराम रेबारी और लादूराम (45) पुत्र बाबूराम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। 


हादसे की सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा तहसीलदार माता राम मीणा और रोहिडा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में गंभीर घायल सदी देवी और लादूराम कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें