फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: श्रीगंगानगर फायरिंग मामले में एक शिकंजे में, तीन पर 25000 का इनाम

Sat, 21 Jun 2025 07:43 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर के बसंती चौक पर 17 जून को जिम के बाहर एक कॉलोनाइज़र पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
 
विज्ञापन
पुलिस ने किया इनाम का ऐलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर के बसंती चौक के पास स्थित जिम के बाहर कॉलोनाइजर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह जानकारी श्रीगंगानगर के उप महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने दी।
विज्ञापन


17 जून को हुए इस हमले में अज्ञात हमलावरों ने एक कॉलोनाइजर पर पिस्टल से फायर कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे। कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच एसआई रामेश्वर बिश्नोई को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने पंजाब के कोटकपूरा निवासी पुरुषोत्तम (32) को गिरफ्तार किया, जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


तीन फरार आरोपियों की पहचान व इनाम की घोषणा:

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात में तीन अन्य युवक भी शामिल थे:

रोहित शर्मा (21) पुत्र गोपीराम शर्मा, निवासी भडक, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा

राहुल कुमार (21) पुत्र राधेश्याम, निवासी गोद, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा

सुखविंद्र सिंह उर्फ सुखी (26) पुत्र प्रकाश सिंह, निवासी गांव भुलेरिया, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब

तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस द्वारा कई जगह दबिश दी गई, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: चोरों ने फिर चटकाए दो घरों के ताले, नौ लाख से अधिक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


सूचना देने पर मिलेगा इनाम
पुलिस ने इन तीनों आरोपियों पर प्रत्येक पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें