फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान में मानसून का जोर,निवाई में सबसे ज्यादा 165 मिमी बारिश, बीसलपुर बांध का जलस्तर बढ़ा

Sat, 21 Jun 2025 06:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है और शनिवार को टोंक, जयपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और कोटा में जोरदार बारिश हुई। निवाई में सबसे अधिक 165 मिमी और जयपुर के चाकसू में 153 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
 
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। शनिवार को राज्य के कई जिलों में तेज से अतिभारी बारिश दर्ज की गई। टोंक, जयपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और कोटा जिले सुबह से ही मूसलाधार बारिश की चपेट में रहे। सबसे अधिक वर्षा टोंक जिले के निवाई में दर्ज की गई, जहां कुछ ही घंटों में 165 मिमी बारिश हुई। वहीं राजधानी जयपुर के चाकसू में 153 मिमी पानी बरसने से जनजीवन प्रभावित हुआ। जयपुर के फागी और मोजमाबाद इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन


बारिश का यह दौर दोपहर बाद भी जारी रहा। भारी बारिश के चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक दर्ज की गई। बांध का जल स्तर 312.45 आरएल मीटर से बढ़कर 312.47 आरएल मीटर हो गया है। बांध के कैचमेंट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में करीब एक इंच बारिश होने से यह बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: चोरों ने फिर चटकाए दो घरों के ताले, नौ लाख से अधिक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब दक्षिणी राजस्थान की ओर खिसक गया है। इसके असर से जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभागों में आने वाले घंटों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी वर्षा की संभावना है। राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर उन क्षेत्रों में जो निचले इलाकों में स्थित हैं या जलभराव की आशंका अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें