फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: डेढ़ साल के मासूम को डूबोकर मार डाला, छत पर रखी टंकी में मिला शव, परिजनों ने आईजी से की जांच की मांग  

Tue, 26 Apr 2022 05:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा में डेढ़ साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मासूम की लाश छत पर रखी 500 लीटर पानी की टंकी में मिली। ऊपर से ढक्कन लगा हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आईजी से जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
कोटा में बच्चे की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में एक डेढ़ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। बच्चे का शव उसके ही घर की छत पर रखी 500 लीटर पानी की टंकी से बरामद हुई है। उस पानी की टंकी का ढक्कन लगा था। इससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। परिजनों ने पहले तो मासूम का शव दफना दिया, पर बाद में आईजी से हत्या की जांच करने की मांग की है।

 

मामला कोटा के रामपुरा थाना क्षेत्र का है। नगर निगम के कर्मचारी इमरान का डेढ़ साल का बेटा अबीर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। उस समय अबीर की मां किचन में खाना बना रही थी और अबीर बाहर खेल रहा था। जब वह नहीं मिला तो तलाश शुरू हुई। रात करीब साढ़े सात बजे छत पर रखी टंकियों में तलाश हुई तो उसमें अबीर की तैरती लाश बरामद हुई। उसे अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इमरान का कहना है कि नौ भाइयों का परिवार करबला इलाके में रहता है। सात भाई सामने वाले घर में रहते हैं, जबकि दो भाई उसकी बिल्डिंग में। 

विज्ञापन

शुरुआत में कार्रवाई को लेकर नानुकुर

हादसा सोमवार शाम का है। परिजनों ने पुलिस से कहा कि कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। बच्चे को दफना भी दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने आईजी को ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग की। उन्होंने बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है।


घुटनों के बल चलने वाला बच्चा छत पर कैसे पहुंचा?

दरअसल, जो कहानी सामने आई थी उसमें कई झोल है। डेढ़ साल का बच्चा सिर्फ घुटनों के बल चलता है। वह दो मंजिल की सीढ़ियां कैसे चढ़ गया? पानी की टंकी की ऊंचाई भी तीन फीट से अधिक है, ऐसे में उसमें कैसे गया होगा? उसके डूबने पर टंकी का ढक्कन किसने लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें