फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: 71 किलो डोडा पोस्त जब्त, दाल के बोरों में छुपाकर पंजाब ले जा रहा था आरोपी

Sun, 13 Mar 2022 10:31 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नागौर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक से डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जब्त डोडा पोस्त के साथ आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से 71 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी दाल के बोरे में डोडा पोस्त छुपाकर पंजाब ले जा रहा था।

विज्ञापन

लाडनूं थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि नेशनल हाइवे पर भारी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। जिसमें भारी मात्रा में सामान भरा होने के कारण उनकी पहचान और तलाशी पुलिस के लिए चुनौती रहती है। आरोपी ने 260 विभिन्न प्रकार की दालों के बोरों की आड़ में छुपा रखे थे।


नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने गाड़ी रोकी और दाल के कट्टों को चेक किया तो उसमें डोडा पोस्त निकला। पुलिस ने लांडनू निवासी हरदयाल सिंह पुत्र रूप सिंह थाना टांडा पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलोग्राम अफीम जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें