फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: डीएसपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण दिया, एक घंटे बाद ही घूस लेते गिरफ्तार

Thu, 10 Dec 2020 10:05 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर भाषण देने वाले डीएसपी को महज एक घंटे बाद ही घूस लेते हुए पकड़ा गया दरअसल, सवाई माधोपुर में बुधवार को एसीबी कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। इसमें डीएसपी मीणा बतौर मुख्य वक्ता मौजूद थे। वहां उन्होंने भाषण दिया, 'हमें पूरी ईमानदारी के साथ भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त करना है। केंद्र और राज्य सरकार का कोई भी कर्मचारी घूस मांगे तो टोल फ्री 1064 या हेल्पलाइन नंबर 9413502834 पर किसी भी समय पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।'
विज्ञापन


80 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा
रोचक बात यह है कि इस भाषण के एक घंटे बाद ही डीएसपी मीणा को 80 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया। उन्हें घूस देने वाले जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी एसीबी में तैनात आरपीएस स्तर के अफसर को खुद एसीबी ने ही ट्रैप किया हो। 

दो महीने से मिल रही थी शिकायत
एसीबी के डीजी बीएल जोशी ने बताया कि कोटा के आकाशवाणी कॉलोनी में रहने वाले डीएसपी भैरूलाल मीणा, सवाई माधोपुर में एसबी चौकी प्रभारी हैं। उनके खिलाफ कई दिनों से रिश्वत लेने की शिकायत मिल रही थी। इसलिए टीम लगातार मीणा पर नजर रख रही थी। बुधवार को जयपुर से एसीबी की टीम पहुंची तो करौली के दलपुरा में रहने वाले डीटीओ महेश चंद मीणा उन्हें मासिक वसूली के 80 हजार रुपये दे रहे थे। डीएसपी मीणा के घर पर छापा मारने पर टीम को जमीनों के कागजात और 1.61 लाख रुपये नगद मिले हैं। अब एसीबी की टीम उनके अन्य ठिकानों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें